Top News

शुरु हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान, माहपुर में हुई सफाई

शुरु हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान, माहपुर में हुई सफाई

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई है। न्याय पंचायतवार सफाईकर्मियों की टोली बनाकर गांवों में स्वच्छ्ता अभियान में भेंजा गया है।

इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार के दिन करहां न्याय पंचायत के माहपुर गांव में लगभग दो दर्जन सफाईकर्मियों ने पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, परिषदीय विद्यालय, ग्राम पंचायत में बनी नालियों, सार्वजनिक मार्गों पर उगी घास-फूस व झाड़ियों की साफ-सफाई की। इस न्याय पंचायत में माहपुर, जमुई, नेवादा, देवसीपुर, कमालपुर पहाड़पुर, नगपुर, करहां, भतड़ी ग्राम ग्राम पंचायत स्थित हैं।

एडीओ पंचायत आदित्य सिंह ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तीन दिन तक सफाईकर्मियों की टोली द्वारा सफाई का कार्य किया जाएगा। साफ-सफाई के साथ साथ ग्राम पंचायतों में मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए एंटी लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर, चूना आदि का छिड़काव भी किया जायेगा। साथ ही जल जमाव व नालियों का बहाव दुरुस्त किया जाएगा। इन कार्यों की देख-रेख के लिए सेक्टर एडीओ की तैनाती की गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post