गुरादरी में गुरुपूर्णिमा पर गुरु पूजन के साथ हुआ भव्य भंडारा
करहां (मऊ) : गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर करहां स्थित सुप्रसिद्ध वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। सतनामी संत परंपरा की इस प्राचीन पीठ पर भक्तों ने गुरु परंपरा का पूजन किया तथा आयोजित भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
बता दें कि यह पीठ महान संत बूला साहब, गुलाल साहब, भीखा साहब, गोविंद साहब, पलटू साहब व घनश्याम साहब की संत परंपरा की पीठ है। श्रद्धालुओं ने यहां पाताल गंगा सरोवर के दक्षिण तट पर स्थित बाबा घनश्याम साहब, पदारथ साहब, महाबल साहब, प्रहलाद साहब, सत्यनारायण साहब, जगन्नाथ साहब जैसे सिद्ध संतो की दिव्य समाधियों का दर्शन पूजन किया। साथ ही मठ के वर्तमान महंत मानस धुरंधर भगवान दासजी महाराज को गुरु परंपरा का संवाहक मानकर तिलक, चंदन, माल्यार्पण व आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाजार के प्रतिष्ठित फल व्यवसायी अनिल चौरसिया के नेतृत्व में उत्साही नौजवानों ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें सुबह से लेकर शाम तक सैकडों क्षेत्रीय भक्तों ने प्रसाद व महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामदास, नागेंद्र सिंह, संदीप दास, अतुल सिंह, रीना देवी, दिवाकर सिंह, अनिल चौरसिया, संतोष राय, मिथिलेश कुमार, बबिता देवी, आशीष कुमार, सोनी चौरसिया, प्रदीप कुमार, डाक्टर अंजनी तोमर, इंद्रदेव सिंह, शशिभूषण सिंह, प्रभात कुमार, अंकित सिंह आदि सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।






Post a Comment