मठ गुरादरी धाम से बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के कांवरियों का एक जत्था वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम से गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। यह शिवभक्त बाबा घनश्याम साहब मठ गुरादरी धाम व पाताल गंगा सरोवर का दर्शन-पूजन कर बोल-बम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ देवघर निकले।
शिवभक्तों का यह समूह बाबा बैजनाथ धाम देवघर, बाबा बासुकीनाथ व जगन्नाथपुरी की धार्मिक यात्रा पूर्ण कर वापस लौटेगा। शिवभक्त प्रेम सैनी, रीमा सैनी, मनोज जायसवाल, अरुण जायसवाल, साजन सैनी, रोहन गुप्ता आदि ने बताया कि सावन के पवित्र माह में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के उपरांत वापस आकर हम सभी इसी मठ पर कथा श्रवण करेंगे एवं एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सैकड़ो शिवभक्तों को महाप्रसाद ग्रहण कराया जायेगा।

Post a Comment