Top News

श्री रामघाट बनेगा धार्मिक पर्यटन केंद्र, वंदन योजना से तमसा तट को मिलेगा नया जीवन

श्री रामघाट बनेगा धार्मिक पर्यटन केंद्र, वंदन योजना से तमसा तट को मिलेगा नया जीवन

करहां (मऊ) : वलीदपुर स्थित तमसा नदी के किनारे स्थित श्रीरामघाट अब धार्मिक आस्था से आगे बढ़कर पर्यावरण और पर्यटन का आकर्षण केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। वंदन योजना के अंतर्गत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से इस ऐतिहासिक घाट का कायाकल्प शुरू हो चुका है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से मिली स्वीकृति के बाद यह योजना अब तेजी से धरातल पर उतर रही है। घाट को केवल साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का ही नहीं, बल्कि उसे पर्यावरणीय दृष्टि से भी संवेदनशील और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है।

विकास कार्यों में घाट की सीढ़ियों का निर्माण, सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था, हरियाली, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की सुविधा और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच की व्यवस्था की जा रही है। इन सुविधाओं से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ होगा, बल्कि बाहरी आगंतुकों के लिए भी यह स्थल आकर्षण का केंद्र बनेगा।

चेयरमैन सावित्री संजय गुप्ता ने कहा कि श्रीरामघाट का यह कायाकल्प केवल विकास नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा अभियान है। यहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी मिलेगा। चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ कुमार गुप्ता ने बताया कि यह घाट आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय लोगों को पहचान और गौरव मिलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post