भाजपा की बैठक ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के रानीपुर मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रद्युम्न प्रताप ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्त्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि रामसरन चौहान ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक माह मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक नियमित बैठकें करना अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संदेश सिंह, अमिताभ सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, विवेक कुमार सिंह, अजय चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल सिंह ने किया।




Post a Comment