कक्षा-5 के विद्यार्थियों ने दी नवाचार आधारित समग्र परीक्षा
इस समग्र मूल्यांकन परीक्षा में भाषा और गणित विषयों से 25-25 प्रश्न पूछे गए, जिन्हें 50 अंकों के पूर्णांक में दो घंटे के भीतर हल कराया गया। परीक्षा की खास बात यह रही कि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी स्वयं पूरे समय मौजूद रहकर इसकी निगरानी करते रहे और व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराया।
उन्होंने बताया कि इस तरह की परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने में आने वाली कमियों (लर्निंग गैप) को चिन्हित करना है, ताकि शिक्षकों को बच्चों के स्तर के अनुसार अपनी शिक्षण पद्धति में आवश्यक बदलाव करने में सहायता मिल सके। साथ ही, इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक सोच का भी विकास होगा और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2027-28 तक सभी राज्यों को ‘निपुण’ बनाने का लक्ष्य रखा है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे 2026-27 तक हासिल करने का संकल्प लिया है।
यह परीक्षा पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज, बरामदपुर में आयोजित की गई, जहां एसआरजी संजय कुमार तिवारी, एआरपी पवन कुमार गुप्ता, राकेश यादव, अरविंद कुमार, धनंजय सिंह, राजेश राम, स्वतंत्र श्रीवास्तव, शमीम अंसारी, बंशराज, प्रवीण कुमार सिंह, अमित कुमार यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment