Top News

करहां क्षेत्र के शिवालयों में दर्शन को उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़

करहां क्षेत्र के शिवालयों में दर्शन को उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के मठ गुरादरी धाम, शमशाबाद, नेवादा सहित विभिन्न शिवालयों में शिवभक्त श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। सैकड़ो श्रद्धलुओं ने यहां स्थित पवित्र पाताल गंगा सरोवर में पुण्य स्नान कर शिवजी व घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन प्रतिदिन किया जा रहा है।

प्रायः अधिकांश लोग गुरादरी से जल लेकर अपने-अपने गांव के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। आशुतोष आश्रम चेरुईडीह, क्षीरसागर शिवालय करहां गांव, श्रीशिव-दुर्गा मंदिर माहपुर, नवनिर्मित मंदिर नेवादा, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सद्धोपुर, पातालपुरी शिवालय हिंडोला, शिव मंदिर करहां बाजार, हरिशंकरी व गौरीशंकर महादेव मंदिर भांटीकला, कीर्तिश्वर मंदिर भतड़ी सहित प्राचीन शिवमंदिर देवरिया खुर्द, याकूबपुर, दतौली, दपेहड़ी, भतड़ी, नगपुर, दरौरा, राजापुर आदि गांवो में शिवभक्ति का खुमार श्रद्धालुओं में देखा गया। पुरुषों से अधिक महिलाएं पूजन-अर्चन में सक्रिय दिखीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post