Top News

बाइक से दवा लेंने जा रही महिला गिरकर घायल, वाराणसी रेफर

बाइक से दवा लेंने जा रही महिला गिरकर घायल, वाराणसी रेफर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तमसा पुल के पास मंगलवार अपराह्न अपने पति और छोटी बच्ची के साथ बाइक से दवा लेने जा रही एक महिला गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गयी। घायल महिला को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के आरएएफ मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत के कारण उसे वाराणसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान रेनू पत्नी दिनेश कुमार, उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम सरसेना थाना चिरैयाकोट के रुप मे हुई। वह दवा लेने के उद्देश्य से रामनगर मोड़ वलीदपुर की ओर जा रही थीं। रास्ते में तमसा नदी के पास एक अज्ञात वाहन से बचने के चक्कर ने पीछे की ओर उच्जलकर गिर गईं। गिरने के कारण उनके सिर में गम्भीर चोटें आई।

Post a Comment

Previous Post Next Post