सेवानिवृत्त हुए चार तहसील कर्मी, दी गयी विदाई
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील से एक जुलाई मंगलवार को चार तहसील कर्मी सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवाओ को याद करते हुए विविध उपहार सामग्री व फूल-माला प्रदान कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी गयी। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज़्ज़वल भविष्य की कामना की गई।
बता दें कि लंबे समय से उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के पेशकार रहे वीरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ फौजदारी बाबू, लेखपाल रघुपति राम, संग्रह अमीन राजेंद्र प्रसाद व संग्रह अनुसेवक रामकृष्ण राम की तहसील में सेवाएं पूर्ण हो गयी। सेवानिवृत्ति के बाद हुए विदाई समारोह में उनके कार्यकाल का स्मरण करते हुए उनके उज़्ज़वल व मंगलमय भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह के इस कार्यक्रम में तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, महामंत्री सर्वेश, नरसिंह नारायण सिंह, केदार यादव आदि लोंगो की प्रमुख भूमिका रही।


Post a Comment