Top News

मठ गुरादरी धाम से बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का बड़ा जत्था

मठ गुरादरी धाम से बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का बड़ा जत्था

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के नगपुर, नेवादा, भतड़ी, परवा, महमूदपुर आदि गांवों के कांवरियों का एक बड़ा जत्था बुधवार को बाबा धाम रवाना हुआ। यह शिवभक्त शिव मंदिर नेवादा, कीर्तिश्वर महादेव व रामजानकी मंदिर भतड़ी, पाताल गंगा सरोवर तथा बाबा घनश्याम साहब मठ गुरादरी धाम का दर्शन-पूजन कर बोल-बम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुए।

नगपुर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रहे अनिरुद्ध यादव के नेतृत्व में शिवभक्तों का यह समूह बाबा बैजनाथ धाम देवघर, बाबा बासुकीनाथ, विंध्याचल, अष्टभुजा, मैहर व मथुरा की धार्मिक यात्रा पूर्ण कर वापस आयेगा। दल के वरिष्ठ सदस्य हरिहर यादव ने बताया कि सावन के पवित्र माह में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के उपरांत वापस आकर हम सभी कथा श्रवण करेंगे एवं एक भव्य भंडारे का आयोजन कराया जायेगा। जिसमें सैकड़ो शिवभक्तों को लंगर छकाया जायेगा। करहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी ने शिवभक्तों के मंगलमयी यात्रा की शुभकामनाओं सहित विदा किया।

देवघर रवाना होने वाले कांवरियों के इस समूह में वकील यादव, नवीन यादव, छोटू कश्यप, राधेश्याम यादव, ओमप्रकाश यादव, आशीष गुप्ता, सत्यप्रकाश यादव, हरेंद्र यादव, लालधर चौहान, विनोद यादव, सिकंदर यादव, रामचरन पासवान सहित कुल 25 शिवभक्त शामिल रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post