Top News

हाईकोर्ट के आदेश पर खलिहान का कराया गया सीमांकन

हाईकोर्ट के आदेश पर खलिहान का कराया गया सीमांकन

•मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के टड़वा चौबेपुर का मामला

•गांव निवासी महेंद्र कुमार की जनहित याचिका पर एसडीएम व नायब तहसीलदार ने किया चिन्हांकन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील स्थित जमुई ग्राम पंचायत के राजस्व गांव टड़वा चौबेपुर में उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम, नायब तहसीलदार सहित करीब आधा दर्जन राजस्वकर्मी खलिहान के अतिक्रमण का सीमांकन करने पहुंचे। शुक्रवार दोपहर बाद चले लगभग चार घंटो के अभियान के बाद सीमांकन कराकर खलिहान की भूमि का अस्थायी अतिक्रमण चिन्हित किया गया और खूंटा नसब कर दिया गया। इस बीच ग्रामीणों की भारी मौजूदगी व गहमागहमी रही।

गांव निवासी महेंद्र कुमार ने उच्च न्यायालय प्रयागराज में जनहित याचिका दायर कर गांव के ही कुछ लोंगो द्वारा खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी, नायब तहसीलदार गौरव शाह, राजस्व निरीक्षक संजीव पांडेय व ओमप्रकाश मिश्रा के साथ लेखपाल कृष्ण प्रताप यादव, सूर्यभान प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता, संतोष नाथ, अंकित उपाध्याय के साथ पहुंचकर सीमांकन कराया। मुहम्मदाबाद गोहना से करहां मार्ग के किनारे स्थित दलित बस्ती के पास करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खलिहान की भूमि चिन्हित कर खूंटा गाड़ दिया गया। उस भूमि के अंदर किये गए अस्थायी अतिक्रमण व घेरेबंदी को चिन्हित कर रिपोर्ट भेजी जायेगी।

इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर दूसरी बार टड़वा चौबेपुर में खलिहान की भूमि के सीमांकन हेतु कमीशन गया था। इसमें खलिहान की भूमि पर अस्थायी अतिक्रमण चिन्हित किया गया। इस अवसर पर शिकायतकर्ता महेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार गुड्डू, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, रामलाल, विपिन कुमार, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post