परिचय बैठक में नवोदित प्रभारी निरीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश
करहां (मऊ) : पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशानुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में रविवार सुबह नवोदित प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारी गण के साथ परिचय बैठक की। अपनी पहली औपचारिक बैठक में उन्होंने अपनी कार्यशैली के बारे में सभी को बताया एवं उसी अनुसार सभी को कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उच्च अधिकारीगण द्वारा दिए गए अन्य आदेशों और निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया व अपराधियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई करने हेतु हिदायत किया गया।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशानुसार उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि जन सुनवाई व शिकायत प्रकोष्ठ पर प्राप्त प्रार्थना पत्र का गुणवत्ता पूर्वक सुनवाई होनी चाहिए। साथ ही गोकशी व गोतस्करी थाना क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहनी चाहिए। बताया कि आप सभी को क्षेत्र के समस्त नागरिकों से विनम्र व्यवहार करना चाहिए ताकि जनता जनार्दन का पुलिस पर विश्वास बना रहे।
चल रहे पवित्र श्रावण मास को को ध्यान में रखते हुए हिदायत दी गयी कि रोड के किनारे व मंदिरों के आसपास स्थित और मांस मछली की दुकानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर सख्त निगरानी रखी जायेगी और संलिप्त मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। कहा कि रात्रि गश्त प्रभावी तौर पर हर क्षेत्र में की जाए, जिससे कि किसी भी क्षेत्र में चोरी की घटना न हो। अगर कोई घटना घटित होती है तो उसका खुलासा जरुर होना चाहिए व उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment