अवैध शराब की बिक्री करती महिला गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा पट्टी में आबकारी एवं पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में गुरुवार को अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब सहित गिरफ्तार महिला को विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक बजरंगी मय हमराह संजय यादव, संदीप गौड़, चंचल सिंह सहित मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के उप निरीक्षक सरफराज खान, आरक्षी शिव प्रकाश यादव आदि शराब की अवैध तस्करी व विक्री की रोक थाम हेतु वलीदपुर मोड़ पर खड़े होकर चर्चा कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा बताया गया कि मड़हा गांव में एक महिला अवैध रुप से शराब की विक्री करती है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ी जा सकती है।
मुखबिर की बात का विश्वास करके मड़हा गांव में बताए गये घर में पहुंचने पर घर के अन्दर से एक महिला निकली। टीम द्वारा अपना परिचय बताकर महिला से पूछने पर उसने अपना नाम सुनीता पत्नी कन्हैंया लाल बताया। महिला की सहमति पर महिला के घर की टीम द्वारा मौके की तलाशी लीं गयी और महिला के निशानदेही पर उसके घर के अन्दर से शराब की पेटी मिलीं जिसमे कुल 162 टेट्रा पैक बन्टी बबली मिला। जिसके बारे में पूछने पर महिला द्वारा बताया गया कि अपने माता-पिता के जीवन यापन के लिए यह शराब की विक्री मैं करती हूं, जिसे उसके अपराध को बताते हुए अन्तर्गत जुर्म धारा 60(1) संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम वर्ष 1910 यथा संशोधित में समय लगभग 10.10 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार चालान किया गया।

Post a Comment