बेसिक के बच्चों ने निकाली शिव-पार्वती की झाँकी
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में सावन मास के तृतीय सोमवार को बच्चों ने निकाली महादेव शिवजी व माँ पार्वती की झाँकी निकाली। नागपंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बता दें की बच्चों में संस्कार व संस्कृति की शिक्षा देने के लिए सावन के तृतीय सोमवार को भोलेनाथ व माता पार्वती की झाँकी निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक झाँकी प्रस्तुत की। सहायक अध्यापक राजीव मौर्य ने कहा कि समय-समय पर विद्यालय में पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन होता है। इससे बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, हेमंत पांडेय, शहजादी बानो, गौतम विश्वकर्मा सहित समस्त रसोइया मां व सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।




Post a Comment