Top News

सकारात्मक व निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु प्रतिबद्ध श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की वार्षिक बैठक संपन्न

सकारात्मक व निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु प्रतिबद्ध श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की वार्षिक बैठक संपन्न

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील इकाई के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की वार्षिक बैठक रविवार की देर शाम करहां बाजार स्थित गुड मॉर्निंग पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। इसमें संगठन की मजबूती, सकारात्मक व निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर दिया गया। बैठक के अंत में सबने सहभोज कार्यक्रम में शिरकत की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक संजय तिवारी ने कहा कि हमारा यह संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें जुड़े सभी पत्रकार साथी ईमानदार, निष्ठावान व निष्पक्ष पत्रकारिता के अनुगामी हैं। मैं सबके उज़्ज़वल व मंगलमय भविष्य की कामना करता हूँ। तहसील अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व सम्मानित सदस्यगणों के सुख-दुख में संगठन मजबूती से खड़ा है। हमारा संगठन सकारात्मक पत्रकारिता का पक्षधर है। हम लोग किसी भी दशा में पक्षपात व नकारात्मकता को बढ़ावा नहीं दे सकते।

संगठन के उपाध्यक्षद्वय सतीश पांडेय व विष्णुकांत श्रीवास्तव ने जनता से जुड़ी समस्याओं बिजली, पानी, भ्रष्टाचार, जलजमाव आदि को मुखरता से उठाने की जरुरत पर बल दिया। कहा कि हमारी कलम शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की गिरती दशा पर भी मजबूती से उठनी चाहिए। महामंत्री अनवार अहमद ने बैठक के आयोजक कंचन सिंह, प्रबंधक हरेंद्र मौर्य सहित करहां के सभी साथियों के प्रेम, आवभगत एवं व्यवस्था के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन तारकेश्वर सिंह अजीत ने किया।

इस मौके पर मोहम्मद शाहिद, डॉक्टर अंजनी तोमर, अंसार अहमद, प्रमोद सिंह, वसीम अहमद, सुनील जायसवाल, सद्दाम हाशमी, अनिल चौरसिया, मौलाना इनामुलहक, आशीष मद्धेशिया, एखलाक अहमद, आशीष चौरसिया, मोनू भारती, अबूबकर खां, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह, बलराम चौहान, शिवबचन राजभर, रामप्यारे राजभर, आदि शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post