दो करोड़ की लागत से बनने वाले रामघाट का हुआ भूमिपूजन
•शासन की वंदन योजना के तहत हो रहा निर्माण व कायाकल्प
•वलीदपुर रामघाट पर नगर पंचायत अध्यक्षा सावित्री गुप्ता ने किया भूमिपूजन
करहां (मऊ) : वलीदपुर नगर पंचायत के रामघाट पर शासन की वंदन योजना अंतर्गत दो करोड़ की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार व कायाकल्प हेतु भूमिपूजन किया गया। वैदिक ब्राह्मण के वेद मंत्रों के मध्य विधि-विधान से नगर पंचायत अध्यक्षा सावित्री गुप्ता, प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता व नगर पंचायत के ईओ अर्जुन कुमार के हाथों भूमिपूजन किया गया।
सावित्री गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के विभिन्न कार्यों से सर्वसमाज का विकास कर रही है। इसी के साथ विभिन्न धार्मिक, पौराणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प भी करवा रही है। इसी के अंतर्गत पवित्र ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा के सौजन्य से तमसा तट पर अति महत्वपूर्ण रामघाट का निर्माण सरकार की वंदन योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य हेतु वैदिक रीति से भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।


Post a Comment