पूर्व प्रदेश स्तरीय बालीवाल खिलाड़ी व शिक्षक के निधन से शोक
करहां (मऊ) : मझवारा निवासी दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय को पितृशोक हो गया। उनके 97 वर्षीय पूज्य पिता, पूर्व प्रदेश स्तरीय बालीवाल खिलाड़ी व गांधी इंटर कालेज मारुखपुर के सेवानिवृत्त भूगोल प्रवक्ता सुरेंद्रनाथ पांडेय का शुक्रवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
बता दें कि स्वर्गीय पांडेय कुशल शिक्षक, मृदुभाषी स्वभाव, प्रसिद्ध खिलाड़ी व सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित गंगा किनारे राजघाट पर किया गया।



Post a Comment