मेंड़ काटने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सुतरही गांव निवासिनी एक महिला ने गांव निवासी विपक्षीगण पर मेंड़ काटने से मना करने पर मारपीट कर दो कर घायल करने पर पांच लोंगों पर गुरुवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव निवासिनी नीलम पत्नी बलिराम ने बताया है कि बुधवार की शाम 04 बजे विपक्षी रामबचन, चंद्रशेखर, रामनाथ, विनोद व मंटू हमारे खेत की मेंड़ को काट दिए। मना करने पर रात को 10 बजे लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमारे पति बलिराम व ससुर शिवनाथ पर हमला कर दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

Post a Comment