राम दरबार व शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कमालपुर पहाड़पुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर में सोमवार को खंडित हो चुके विग्रह के स्थान पर राम दरबार व शिव परिवार की सुंदर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित घरभरन महाराज ने मुख्य यजमान सुक्खू चौहान के हाथों गगनभेदी जयघोष व महिलाओ के मंगल गीतों के मध्य वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा करवाई।
ग्रामीणों ने बताया यह मंदिर सामान्य अवस्था में था, जिसके विग्रह खंडित हो गए थे। ग्राम निवासी बड़े व्यवसायी कैलाश चौहान के सौजन्य और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर को सुंदर रूप दिया गया और रामजानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी सहित शिवजी, गणेश, नंदी, कार्तिकेय की मनोरम मूर्तियों की स्थापना कराई गई है।
इस मौके पर राजनाथ चौहान, अशरफी देवी, कंचन सिंह, इंदू देवी, रामनवल चौहान, बहादुर, वीरेंद्र चौहान, विश्वनाथ चौहान, माधुरी देवी, रामकेवल, कमलेश आदि सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।





Post a Comment