Top News

करहाँ में गमगीन माहौल में मनाया गया मुहर्रम, ताजिया जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

करहाँ में गमगीन माहौल में मनाया गया मुहर्रम, ताजिया जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

करहां (मऊ) :;मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहां में रविवार को मुहर्रम का पर्व परंपरागत तरीके से पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंजुमन हुसैनिया के सौजन्य से ताजिया जुलूस निकाला गया और मातम किया गया। इनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। जुलूस में या हुसैन, या हुसैन की सदाओं से फिजा गमगीन हो उठी।

सुबह से ही करहां में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें उलेमा-ए-किराम ने करबला की हकीकत और इमाम हुसैन की कुर्बानी पर रोशनी डाली। दोपहर के बाद ताजिया जुलूस सोलही से निकला और आतगंज, बीच महाल, परिषदीय स्कूल क्षेत्र, सैनी मुहल्ला, धोबियाना, पाठनटोली के नियत मार्गों से होते हुए देर शाम तक पुनः सोलही पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने मातम व सीनाज़नी की और ताजियों पर गुलपोशी की।

जुलूस मार्ग पर स्थानीय समाजसेवी डॉक्टर आफताब अहमद उर्फ गुड्डू व सहयोगियों के द्वारा जगह-जगह शर्बत, पानी और चाय की सबीलें लगाई गई थीं। युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर शांति और संयम का परिचय दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। क्षेत्रीय पुलिस चौकी से लेकर थाने स्तर तक अधिकारी सक्रिय रहे।

इस मौके पर सैयद रागिब अली, प्रधान श्यामबिहारी जायसवाल, सैयद हसन आरिफ, महाप्रधान प्रत्याशी विक्की वर्मा, सैयद साकिब हसन, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी महेंद्र यादव, सैयद डाक्टर अब्बास, करहां जिला पंचायत सदस्य रवि पासी, अलमदार, नेवादा ग्रामप्रधान इंद्रराज यादव, सैयद अकमल, कोटेदार अशोक जायसवाल, मुस्तफा कमाल, प्रबंधक कपिलदेव मौर्य, दानियाल,  राहुल मद्धेशिया आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post