पुलिस ने शिक्षक को वापस कराई 20 हजार की गुम हुई मोबाइल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के खड़गिलिया प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ज्ञानदीप गौतम की गुम हुई 20 हजार रुपये की कीमती मोबाईल वापस कराई है। अध्यापक ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया है।
सीसीटीएनएस व साइबर पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, कर्मचारीगण कम्यूटर आपरेटर आरक्षी संजय गुप्ता, आरक्षी लवकुश गौड़, महिला आरक्षी प्रिया सिंह व शालिनी मौर्य द्वारा शिक्षक ज्ञानदीप गौतम की इनफिनिक्स कंपनी की मोबाइल बरामद कर आवेदक को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment