Top News

मठ गुरादरी धाम से देवघर व कामाख्या धाम रवाना हुए श्रद्धालु भक्त

मठ गुरादरी धाम से देवघर व कामाख्या धाम रवाना हुए श्रद्धालु भक्त

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों के शिव-शक्ति के उपासकों का एक समूह शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर देवरिया खुर्द व क्षेत्र के सुप्रसिद्ध वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम से देवघर व कामाख्या धाम के लिए रवाना हुआ। यह दल देवघर व बाबा बासुकीनाथ में जलाभिषेक कर असम के विश्वप्रसिद्ध कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन-पूजन कर वापस लौटेगा।

इस समूह में करहां क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर से आशुतोष पांडेय, तिलसवां से ओमप्रकाश यादव, देवरिया बुज़ुर्ग से देवेंद्र सिंह व संजय सिंह, देवरिया खुर्द से अरुण कुमार सिंह, सौसरवां से नागेंद्र सिंह व कोटवां से कन्हैया कुमार आदि शामिल हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देवघर से वापस आकर हम सभी अपने-अपने गांव के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे एवं कथा-पूजन उपरान्त भंडारे का आयोजन करेंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post