Top News

आपरेशन सिंदूर वाली हर घर तिरंगा हर घर राखी उत्सव का हुआ आयोजन

आपरेशन सिंदूर वाली हर घर तिरंगा हर घर राखी उत्सव का हुआ आयोजन


करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में देशभक्ति की प्रबल भावना से ओतप्रोत राखी पर्व का उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रतीकात्मक रुप से देश के सैनिकों का रुप धारण कर  एक दूसरे को राखी बांधी। आपरेशन सिंदूर वाली यह राखी का उत्सव हर घर तिरंगा व हर घर राखी की मुहिम के साथ संपन्न हुआ।

प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बच्चों को बताया कि हम इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि देश की सीमाओं पर हमारे जाबांज़ सैनिक दिन-रात सुरक्षा में तत्पर हैं। बच्चों को आपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के अमर शहीदों की जानकारी दी गई और सैनिकों के त्याग और बलिदान के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यालय की बेटियों ने इंडियन आर्मी की ड्रेस पहनकर बार्डर पर तैनात अपने घरों से दूर रहने वाले सैनिकों की सांकेतिक भूमिका में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। विद्यालय प्रशासन के तरफ़ से सभी बच्चों को मिठाई खिलाया गया।

इस अवसर पर नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, शहज़ादी बानो, हेमंत पांडेय, गौतम विश्वकर्मा व विद्यालय की समस्त रसोईया मां व सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post