Top News

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत निकाली गयी रैली

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत निकाली गयी रैली 

करहां (मऊ) : उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में सोमवार पूर्वाह्न मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत रैली निकाली गई। यह रैली मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के इदारत गंज, विजय चौक, अतरारी चुंगी , कैलेंडर तिराहा, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन व रोडवेज होते हुए वापस कोतवाली पहुंचीं।

रैली में क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा सहित मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र की समस्त महिला उप निरिक्षक, महिला मुख्य आरक्षी, महिला आरक्षी एवं थाने के पुरुष उपनरीरिक्षक, आरक्षीगण व अन्य कर्मचारीगण अनेक वाहन व पीआरवी 112 वाहनो द्वारा चल रहे थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post