Top News

अज्ञात कार के धक्के से युवक घायल, केस दर्ज

कार के धक्के से युवक घायल, केस दर्ज


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत कमालपुर कोलौरा गांव निवासी अशोक पुत्र घूरहु ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने, धक्का मारकर बाइक को क्षतिग्रस्त करने व घायल करने के विरुद्ध अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

दर्ज मुकदमे के अनुसार अनुसार वादी ने बताया है कि 23 अगस्त को वह मऊ मुहम्मदाबाद गोहना रोड पर तवक्कलपुर गांव के समीप वह अपने एक मित्र के साथ बाइक से जा रहा था। इसी समय यूपी AY6429 नंबर के कार चालक ने लापरवाही पूर्वक और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दुर्घटना में अशोक और कैलाश चौहान को गंभीर चोटे आई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post