Top News

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर डॉक बंगले में हुई बैठक

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर डॉक बंगले में हुई बैठक

करहां (मऊ) : मऊ जिला मुख्यालय के डाक बंगले पर एक राष्ट्र एक चुनाव के राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इसमें 07 सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल छात्र सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बस्ती और कार्यक्रम के गोरखपुर क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने इस कार्यक्रम हेतु नियुक्त किए गए जिले के संयोजक और सह संयोजको का स्वागत भी किया।

इस अवसर पर एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक सुधांशु सिंह, जिला सह संयोजक चंद्रकांत तिवारी, शिवम सिंह, उद्देश्य पांडेय, बंटी सिंह, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष हेमंत राय, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, करहां मंडल महामंत्री भाजपा रितिक सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राघवेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post