स्वयंसेवकों से मिले सह प्रांत प्रचारक, पथ संचलन में भागीदारी का किया आह्वान
करहां (मऊ) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में 27 सितंबर को विजयादशमी के दिन हुई थी। इस वर्ष दो अक्टूबर को पड़ने वाले विजयादशमी पर्व पर आरएसएस अपना शताब्दी स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पथ संचलन, शस्त्र पूजन सहित अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी संदर्भ में आयोजित होने वाले पथ संचलन व शस्त्र पूजन आदि कार्यक्रमों को लेकर शनिवार गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीतजी ने याकूबपुर, देवसीपुर, सेक्रेड हर्ट स्कूल सुरहुरपुर, मुहम्मदाबाद गोहना नगर, वलीदपुर व भदीड़ आदि क्षेत्र के स्वयंसेवको से मिले और पूर्ण गणवेश में शामिल होकर विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही विभिन्न शाखा स्थलों पर पहुंचकर उन्होने पुराने स्वयंसेवको से भेंट की एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान सुरजीतजी ने बताया कि उक्त अवसर पर पथ संचलन, शस्त्र पूजन सहित अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 100 वर्ष से देशहित में लगे संघ के सभी पुराने स्वयंसेवकों के योगदान का अभिनंदन किया जाएगा। भदीड़ गांव में इसी प्रकार की एक आत्मीय मुलाकात में उन्होंने पुराने स्वयंसेवक व सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत भीष्मदेव सिंह के योगदान को सराहा एवं नए स्वंयसेवकों का मार्गदर्शन करने की अपील किया। इस दौरान उन्हें स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर खंड कार्यवाह मुहम्मदाबाद गोहना धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, उमेश सरोज, राघवेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, हरिकृष्ण बरनवाल, पूनम सरोज, जनार्दन, डाक्टर किरण कृष्ण, राहुल सिंह, अंकित सरोज, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक, विजय प्रताप, चुन्नी सिंह आदि मौजूद रहे।




Post a Comment