Top News

जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु गोंड़ समाज ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु गोंड़ समाज ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

करहां (मऊ) : गोंड़ समाज के दर्जनों लोंगों ने शनिवार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में समाधान दिवस पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जारी निर्देशों के अनुसार जाति प्रमाण पत्र निर्गत न किए जाने से आक्रोशित हो डीएम, तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा।

आवेदकों ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के पिता-भाई आदि का पहले जाति प्रमाण पत्र बन चुका है। इस बाबत सरकार व सक्षम जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। ऐसी दशा में हमारे जाति प्रमाण पत्र को निर्गत करने में अवरोध क्यों उत्पन्न किया जा रहा है। हमारा आग्रह है कि नियमतः जारी निर्देशों के अनुसार हमारे समाज का जाति प्रमाण पत्र बिना किसी देर के निर्गत किया जाय।

धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र देने वालों में अखिल भारतीय गोंड महासभा मऊ के कोषाध्यक्ष पप्पू गोंड, तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, ब्लॉक अध्यक्ष मु.बाद गोहना कन्हैयालाल गोंड, रानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम विजय गोंड, सुधीर राजेन्द्र, अंकित, फूलचंद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post