Top News

बेसिक के बच्चों ने मां दुर्गा द्वारा महिषासुर मर्दन व रामलीला का किया मंचन

बेसिक के बच्चों ने मां दुर्गा द्वारा महिषासुर मर्दन व रामलीला का किया मंचन

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मां दुर्गा के नौ रुपों द्वारा राक्षस राज महिषासुर के मर्दन का दृश्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही दशहरा के पावन पर्व के पहले संक्षिप्त रामलीला का मंचन भी किया गया।

प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न लीला में धनुष यज्ञ, वन गमन, रामेश्वरम् की स्थापना-पूजन, समुद्र पर पुल निर्माण, लंका पर चढ़ाई और अंत में रावण वध जैसी दिव्य लीलाओं को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

इस अवसर पर शगुन चौबे, अनुप्रिया मौर्य, दिव्यांशिका चौहान, संस्कृति सिंह, अनुष्का भारती, खुशी मौर्य, दिव्या कुमारी, साक्षी मौर्य, परी राजभर, प्रिंस भारती, नैतिक कुमार, प्रिंस राजभर, विकास कुमार सहित अनेक बच्चों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान सहित विद्यालय परिवार, स्थानीय लोग व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post