विश्व स्वच्छता दिवस पर अधिरोहण सामाजिक संस्थान तमसा तट के सती घाट पर की सफाई
मऊ। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर शनिवार को अधिरोहण सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में नारी शक्ति की सहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ तमसा नदी तट के सती घाट से किया गया।
संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह ने बताया कि दीपावली निकट है, ऐसे में स्वच्छता केवल नदी अथवा सार्वजनिक स्थलों तक सीमित न होकर प्रत्येक घर से जुड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे का उचित वर्गीकरण, प्रयोगानुसार पुनः उपयोग (Recycle) तथा अनुपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाना ही स्वच्छता की सच्ची परिभाषा है।
कार्यक्रम में सहयोगी शारदा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाएगा।

Post a Comment