खिरिया कबड्डी प्रतियोगिता में शमशाबाद प्रथम, मऊ द्वितीय व दरगाह तृतीय
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के खिरिया में आयोजित बाल कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। कुल 32 टीमों के बीच हुए संघर्ष में फाइनल मैच आर.एस. एकेडमी शमशाबाद और मऊ स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसमें शमशाबाद की टीम ने मऊ स्टेडियम को 26-16 अंकों से मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
कबड्डी प्रेमी गांव के नाम से मशहूर राहुल स्पोर्ट्स एकेडमी शमशाबाद ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि दर्शकों को कड़े संघर्ष की उम्मीद थी, पर फाइनल मुकाबले में आर.एस. एकेडमी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और एकतरफा जीत दर्ज की।
तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बजरंग दल दरगाह की टीम ने महादेव क्लब मठिया को 17-07 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर आयोजकों ने विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी, नकद राशि और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की।


Post a Comment