Top News

करहां परिक्षेत्र के पूजा पंडालों में विराजी लक्ष्मी प्रतिमाएं

करहां परिक्षेत्र के पूजा पंडालों में विराजी लक्ष्मी प्रतिमाएं

करहां बाजार में आधा दर्जन पंडालों में हुई भव्य सजावट

पूजन-अर्चन के साथ विधि-विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में करीब आधा दर्जन व करहां परिक्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं गांवों में लक्ष्मी पूजन की धूम है। रविवार को विधि विधान पूर्वक सभी पूजा पंडालों में भव्य सजावट के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई एवं पट अनावरण कर सार्वजनिक दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए पंडाल खोल दिए गए। करहा मील, यूनियन बैंक  व श्रीटावर के सामने, शिव मंदिर बस स्टैंड, क्षीरसागर लक्ष्मी नारायण मंदिर व करहां गांव में वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक रीति से पूजन-अर्चन किया गया एवं प्राण प्रतिष्ठा उपरांत दर्शन के लिए पंडाल सार्वजनिक कर दिया गया।

प्रत्येक लक्ष्मी पंडालों के आसपास भव्य सजावट एवं भक्ति संगीत की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगपुर, भतड़ी, परवा, शमशाबाद, दतौली याकूबपुर, दपेहड़ी, भांटीकला, टंडवा चकजाफरी, मालव, सद्धोपुर, देवरिया, हिंडोला, राजापुर, लग्गूपुर, देवसीपुर आदि गांवों में भी लक्ष्मी पूजा की धूम है। 

उत्साही युवक जहां कार्यकर्ता के रुप में शांतिपूर्वक लक्ष्मी पूजा संपन्न करने में लगे हुए हैं, वहीं पुलिस प्रशासन की भी चाक चौबंद व्यवस्था देखी जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post