भदीड़ रामलीला संघ के मंच पर पहुंचे एएसपी अनूप कुमार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रामलीला संघ भदीड़ के सुनहरे रंगमंच पर बुधवार की रात मुख्य अतिथि के रुप में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार का आगमन हुआ। एएसपी ने फीता काटकर उस दिवस की रामलीला का शुभारंभ किया एवं प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण की आरती उतारी।
कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने सहयोग किया। रामलीला मंच पर सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा सीता विवाह का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवादों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। रामलीला मंचन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कृपानारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रामसिंह व संचालन जयनाथ सिंह द्वारा किया गया। वहीं अभिषेक सिंह टिंकू, पुनीत सिंह बंटी, लालजी सिंह, पंपुल सिंह, शशि प्रताप डेविड, अशोक सिंह, ओमप्रकाश, राघवेंद्र प्रताप सिसोदिया सहित समस्त सहयोगी व सैकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरुष क्षेत्रवासी दर्शकगण उपस्थित रहे।


Post a Comment