पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, दिया गया प्रमाणपत्र
कारहां (मऊ) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अतुल कुमार तिवारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में चल रहे एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसके बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
प्रशिक्षण में ब्लाक स्तरीय संदर्भदाताओं को डायट प्रवक्ता अरविंद कुमार यादव, डा. अजीत कुमार धूसिया, एसआरजी अरविंद कुमार पांडेय एवं संजय कुमार तिवारी ने विभिन्न विषयों पर रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एफएलएन तथा एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के प्रभावी उपयोग एवं शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डायट प्रवक्ता डा. अंशुमान सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डायट प्रवक्ता डा. संदीप राय रहे। इस अवसर पर जनपद के सभी विकासखंडों से एआरपी एवं केआरपी सहित कुल 50 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने वाला बताया।


Post a Comment