Top News

चंदेल वंशियों ने राजापुर का किया दौरा, हुआ स्वागत

चंदेल वंशियों ने राजापुर का किया दौरा, हुआ स्वागत

करहां (मऊ) : अपने पूर्वजों की पावन भूमि खपरहा जौनपुर से अवकाश प्राप्त प्राचार्य जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक चंदेलवंशीय राजपूतों का दल रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के राजापुर गांव पहुंचा। वहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सबका स्वागत किया और समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

आगंतुक दल में शामिल अरुण कुमार सिंह, शेषमणि पांडेय व शत्रुविजय सिंह ने बताया कि हमारी यात्रा का उद्देश्य उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में रह रहे चंदेलवंशियो की जानकारी इकट्ठा करना एवं उन्हें एक सूत्र में पिरोना है। जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हमारे वंश की कुल देवी मनिया देवी माता का मंदिर महोबा के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर तथा खजुराहो व छतरपुर में स्थित है। हम सबने समाज के सहयोग से खपरहा जौनपुर में भी मनिया देवी वीर बाबा के नाम से एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। हम सभी चंदेलवंशियों को घूम-घूम कर अपने समाज के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरुक कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अपनी कुलदेवी व समाज की रीति-नीति से जोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं।

इस दौरान राजापुर गांव निवासी व मालव साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह, पूसा संस्थान के निदेशक डाक्टर नागेंद्र सिंह, रामसागर सिंह, बयालिस प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह आदि ने आगत गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया औऱ यात्रा के अगले पड़ाव हेतु आजगमढ़ जनपद के बजहा गांव के लिए विदा किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन बसंत सिंह ने किया। इस अवसर पर चंद्रिका सिंह, इंद्रजीत सिंह, सीताराम सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post