Top News

सौसरवां कमालुद्दीन निवासी शहीद रमाशंकर पांडेय के परिजन को सीडीओ ने किया सम्मानित

सौसरवां कमालुद्दीन निवासी शहीद रमाशंकर पांडेय के परिजन को सीडीओ ने किया सम्मानित

करहां (मऊ) : जिला मुख्यालय के सिंधी कालोनी स्थित शहीद दुक्खीराम शहीद स्मारक पर गुरुवार शाम जागरण की ओर से "एक दिया बलिदानियों के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जुटे जिले के आला अधिकारीगण, पूर्व सैनिक, चिकित्सक, गणमान्य नागरिकगण ने शहीद स्मारक पर कृतज्ञ भाव से दिया जलाया। साथ ही कार्यक्रम में पहुँचे करहां परिक्षेत्र के सौसरवां कमालुद्दीन निवासी भारत पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हुए स्वर्गीय रमाशंकर पांडेय के परिजन आशुतोष पांडेय एडवोकेट को सीडीओ प्रशांत नागर अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किय्या।

कार्यक्रम में लोगों ने रोशनी के इस वर्ष पर देश में सुख-समृद्धि बने रहने के साथ ही उन माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने देश की रक्षा व सुरक्षा के लिए अपने लाल को देश के लिए बलिदान कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, बिग्रेडियर पीएन सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजय सिंह ने शहीद स्तंभ पर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद सीडीओ ने शहीद स्व. पारसनाथ सिंह के पुत्र सचिंद्र सिंह व सौसरवां कमालुद्दीनपुर निवासी भारत-पाक लड़ाई में शहीद हुए बलिदानी स्व. रमाशंकर पांडेय के स्वजन आशुतोष पांडेय को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सीडीजी ने कहा कि जब दूरा देश दियों की झिलमिल रोशनी में नहा रहा होता है, लोग अपने-अपने घरों में परिवार के साथ उत्सव मनाया जाता है उस समय वीर जवान सीमा पर हमारी रक्षा के लिए 24 घंटे खड़े रहते हैं। उस दौरान उन्हें यह नहीं पता होता कि कौन सी गोली किधर से आएगी और उन्हें शहीद कर जायेगी। ऐसे में उनके परिवार का क्या होगा-? दैनिक जागरण ने आज बलिदानियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए महिला शक्ति को भी अवसर प्रदान किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post