Top News

मिशन शक्ति फेज-0.5 के तहत हैवेन गार्डेन स्कूल की छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

मिशन शक्ति फेज-0.5 के तहत हैवेन गार्डेन स्कूल की छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

करहाँ (मऊ) : प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-0.5 के अंतर्गत गुरुवार को हैवन गार्डन स्कूल कैलेंडर मुहम्मदाबाद गोहना में छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार और नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी सागर और शालिनी मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिलाओं और छात्रों को विभिन्न महिला एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर बात कर बच्चियों को जागरूक किया गया ।

1090 महिला हेल्पलाइन, 112  पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1098 –चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102  गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु हेतु सेवा, 101 – अग्नि आपातकालीन सेवा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व के प्रति सचेत किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक और एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रिय भागीदारी से सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post