Top News

जमीन के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, तीन लोग घायल, 6 के ख़िलाफ़ तहरीर

जमीन के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, तीन लोग घायल, 6 के ख़िलाफ़ तहरीर


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव में गुरुवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। दोपहर करीब 2 बजे हुए इस हमले में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

घायल बाबूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका परिवार लंबे समय से सवरु से भूमि विवाद झेल रहा है। आरोप है कि गुरुवार को सवरु, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी नीरज, जीतू तथा तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके घर में घुस आया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में बाबूलाल, उनके भाई मधुबन तथा उनकी मां सुगिया देवी को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। इस संबंध में कोतवाल के.के. वर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post