Top News

उत्तर पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य बने मऊ के रामबहादुर सिंह

उत्तर पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य बने मऊ के रामबहादुर सिंह

मऊ। जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पूर्वांचल स्वाभिमान मंच के संयोजक राम बहादुर सिंह को भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने उत्तर पूर्व रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। इस सूचना से जिले व क्षेत्र में हर्ष की लहर है। रेल मंत्रालय की यह समिति रेलवे सेवाओं, यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सुझाव देती है। श्री सिंह की नियुक्ति को उनके सामाजिक योगदान, जनसंपर्क क्षमता और पूर्वांचल के विकास के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

पूर्वांचल स्वाभिमान मंच के माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बधाई दी है। मूल रूप से रतनपुरा ब्लॉक के नगवा सिधवल गांव निवासी श्री सिंह की यह उपलब्धि पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post