Top News

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया यूनियन बैंक का स्थापना दिवस

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया यूनियन बैंक का स्थापना दिवस

करहां। स्थानीय करहां बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में मंगलवार शाम स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक शिवेंद्र किशोर ने अतिथियों एवं ग्राहकों के साथ केक काटकर किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मिष्ठान वितरण कर सम्मानित किया गया और बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर शिवेंद्र किशोर ने कहा कि 1919 में स्थापित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आज देश की अग्रणी बैंकों में शुमार है और अपने ग्राहकों की सेवा व सुविधा के लिए निरंतर समर्पित है। उन्होंने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को परिवार का हिस्सा मानता है और हर कदम पर उनकी जरूरतों के अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करता है। शाखा प्रबंधक ने आगे कहा कि करहां शाखा की प्रगति में यहां के ग्राहकों व क्षेत्रीय जनता का अपार सहयोग रहा है, जिसके लिए समस्त बैंक कर्मी उनके प्रति आभारी हैं।

कार्यक्रम में किसान नेता नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, मां वैष्णों कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के एमडी विभूति नारायण सिंह, गृहस्वामी श्रीकांत सिंह, हरिकेश दिघे, रामप्रवेश सिंह, लड्डन खां, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रमेश कुमार, दीपक चौरसिया, एखलाक अहमद, आशीष प्रताप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post