हलीमाबाद महाट्यूवेल 10 दिन से खराब, सिंचाई बाधित
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के हलीमाबाद गांव स्थित महाट्यूवेल संख्या-34 का पाइप फट जाने के कारण 10 दिन से खराब है। इससे गेहूं की सिचाई बाधित हो गयी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का उक्त समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसके शीघ्रातिशीघ्र मरम्मत की मांग की है।
गांव निवासी डाक्टर यू.पी. द्विवेदी का कहना है कि इस ट्यूवेल से आसपास के कई दर्जन किसानों के लगभग 100 बीघा खेत की सिचाई होती है। पिछले 10 दिनों से नलकूप का पाइप फट जाने के बावजूद अभी तक नहीं बना। बताया कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके पहले भी उसकी टंकी फट गयी थी, जिसे बनाने में महीनों लग गये। प्रभावित किसानों ने जिलाधिकारी से शीघ्रातिशीघ्र इसकी मरम्मत करके सिचाई व्यवस्था बहाल कराने हेतु ध्यान आकृष्ट कराया है।

Post a Comment