Top News

साइबर टीम ने पीड़ित को वापस कराई 7,790 की रकम

साइबर टीम ने पीड़ित को वापस कराई 7,790 की रकम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने बड़ी सतर्कता और तेजी दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए जितेंद्र प्रजापति निवासी फरीदपुर की फ्राड की गई 7,790 की राशि वापस करा दी। पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में सतर्क रहने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।

इस कार्रवाई में साइबर टीम की महिला आरक्षी प्रिया सिंह परिहार व शालिनी मौर्य ने सराहनीय भूमिका निभाई। यूपीआई के माध्यम से हुई धोखाधड़ी की शिकायत साइबर पोर्टल पर प्राप्त होते ही टीम सक्रिय हुई और तकनीकी जांच के बाद पीड़ित की राशि उसके खाते में सुरक्षित वापस कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post