विद्युत विभाग के ओटीएस शिविर में 1.35 लाख की हुई वसूली
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार के आतागंज में शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा एकदिवसीय वन टाइम सेटेलमेंट ओटीएस योजना शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में बकाया बिलों के निस्तारण के लिए उपभोक्ताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
शिविर के दौरान विभाग ने 30 उपभोक्ताओं के बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे, वहीं 1 लाख 35 हजार की बकाया राशि की वसूली भी की गई। इसके अलावा 35 उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण किया गया, जिससे उन्हें बिल निस्तारण में राहत मिलेगी।
शिविर में करहां-जमुई विद्युत उपकेंद्र 33/11 के अवर अभियंता छोटेलाल, विपिन चतुर्वेदी, अब्दुल कादिर, राजेंद्र यादव, राजनरायन, मोहम्मद जलाल अहमद, प्रधान प्रतिनिधि करहां श्याम बिहारी जायसवाल, अशफाक अहमद और सद्दाम हाशमी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment