मौलाना शमीम अहमद क़ासमी का इंतकाल, रंज व गम का माहौल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना इलाक़े में रंज व ग़म का माहौल उस समय गहराया जब जामिया मुफ़्ताहुल उलूम, मऊ के पूर्व शेख़ुल हदीस हज़रत मौलाना शमीम अहमद साहब क़ासमी के इंतक़ाल की खबर आम हुई। उनके निधन से उलेमा, तलबा और अकीदतमंदों में गहरा शोक व्याप्त है।
परिजनों ने बताया कि उनके जनाज़े की नमाज़ रविवार सुबह 11 बजे उनके आबाई गांव ग़ालिबपुर में अदा की जाएगी। लोंगो ने कहा है कि इल्म व दीन की राह में उनकी खिदमात को हमेशा याद किया जाएगा।

Post a Comment