Top News

भारतीय भाषा उत्सव में बच्चों ने दी बहुभाषीय प्रस्तुतियां, हुए पुरस्कृत

भारतीय भाषा उत्सव में बच्चों ने दी बहुभाषीय प्रस्तुतियां, हुए पुरस्कृत

करहां (मऊ) : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 4 से 11 दिसम्बर तक आयोजित भारतीय भाषा उत्सव-2025 के तहत शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यालय में भाषाई समृद्धि तथा सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संगम देखने को मिला। इसमें शामिल विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने किया। उनके दिशा-निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में कविता, कहानी, संवाद व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मातृभाषा एवं बहुभाषावाद की भावना को जीवंत कर दिया। संजय कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय में आयोजित इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय भाषाओं व साहित्य के प्रति लगाव को बढ़ाना तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रोत्साहित करना तथा भाषायी विविधता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिका शगुफ्ता परवीन, संजय यादव, शहनाज बानो, शशिकला सहित अनेक छात्र-छात्राएं आरुषी, मुस्कान, सोनी मौर्य, मेहनाज, सन्नो, प्रगति, सौम्या, अंजलि आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post