Top News

रवि की फसल उगते ही आंवरा पशुओं का उत्पात शुरु, किसान बेहाल

रवि की फसल उगते ही आंवरा पशुओं का उत्पात शुरु, किसान बेहाल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में आंवरा पशुओं का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। शाम होते ही झुंड के झुंड खेतों में घुसकर गेहूं, चना, मटर व सरसों जैसी नई रवि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के अनुसार हर रात खेतों की रखवाली करना मजबूरी बन गया है।

मालव, करहां, दपेहड़ी, टड़वा, पिटोखर, जमुई, भैसहा, देवरिया, माहपुर, रसूलपुर, दतौली, भांटीकला, घुटमा, दरौरा, चकजाफ़री, सद्धोपुर, नगपुर, शमशाबाद, भतड़ी, याकूबपुर, नेवादा, देवसीपुर, ओटनी, राजापुर, तिलसवां सहित कई गांवों के किसानों ने बताया कि बेसहारा पशु पौधे जो उखाड़ दे रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो रहा है। कई किसान रतजगा कर रहे हैं तो कहीं अस्थायी घेराबंदी की जा रही है, पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

किसान अमित कुमार, लल्लन खां, विनोद सिंह, मुहम्मद, प्रमोद कुमार, जयश्री प्रसाद, रामप्रवेश मौर्य, सुबाशंकर सिंह, सुनील सिंह, डाक्टर अंजनी तोमर, जिंतेंद्र सिंह, बहादुर यादव, मुखराम चौहान, प्रदीप तिवारी, चंद्रभान मौर्य, नागेंद्र सिंह बंटू, जयराम राजभर, अरविंद सिंह, सतीश कुमार, पारस यादव सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि गोवंशों की बढ़ती संख्या के बावजूद प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था नहीं दिख रही, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोशालाओं व संरक्षण केंद्रों में व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post