नगरीपार प्राथमिक विद्यालय हुआ भारतीय भाषा उत्सव
करहां (मऊ) : नई शिक्षा नीति की भावना को जीवंत करते हुए भारतीय भाषा उत्सव-2025 के तहत मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में शुक्रवार को विविध भाषाई कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर हिंदी, संस्कृत, उर्दू और अन्य भारतीय भाषाओं की मधुर प्रस्तुति से गुंजायमान रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने न केवल भाषाई समृद्धि को प्रदर्शित किया बल्कि सांस्कृतिक एकता का भी सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
एसआरजी संजय कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने कविताओं, संवादों, कथाओं व सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से बहुभाषावाद और मातृभाषा आधारित शिक्षा की महत्ता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। आयोजन का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति प्रेम बढ़ाना, विभिन्न भाषाई परंपराओं से परिचय कराना और एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को और मजबूत बनाना रहा।
पूरे कार्यक्रम में बच्चों की ऊर्जा और विद्यालय का बहुभाषीय वातावरण आकर्षण का केंद्र रहा। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका शगुफ्ता परवीन, शिक्षक संजय यादव, शहनाज बानो, शशिकला तथा छात्र-छात्राएँ आरुषी, मुस्कान, सोनी मौर्य, मेहनाज, सन्नो, प्रगति, सौम्या, अंजलि आदि मौजूद रहे।



Post a Comment