Top News

साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को मिली राहत, 1 लाख 5 सौ रुपये कराए वापस

साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को मिली राहत, 1 लाख 5 सौ रुपये कराए वापस

करहां (मऊ) : रानीपुर थाने की पुलिस व साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए है साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कुल 1 लाख 5 सौ रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस की है। रकम वापस पाकर आवेदकों ने पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में साइबर ठगी के प्रति सचेत रहने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की।

पहले मामले में लक्ष्मण चौहान निवासी ग्राम सेमरी के खाते से लिंक भेजकर 82 हजार रुपये की ठगी की गई थी, जिसे साइबर टीम ने बैंक से समन्वय कर वापस कराया। दूसरे मामले में मुन्ना गुप्ता निवासी नोहरेपुर से 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, जो पीड़ित को लौटाए गए। तीसरे प्रकरण में दीपक खरवार निवासी सोनिसा से भूलवश स्थानांतरित 7 हजार 5 सौ रुपये की धनराशि भी वापस कराई गई।

इस कार्रवाई में रानीपुर थाने की साइबर टीम में शमीक उप निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुधा अग्रहरि, कंप्यूटर आपरेटर अब्दुल रब व महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा शामिल रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post