Top News

नाई समाज ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की श्रद्धापूर्वक मनाई जयंती

नाई समाज ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की श्रद्धापूर्वक मनाई जयंती

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा अंतर्गत रेलवे पूर्वी फाटक के पास शनिवार को नाई समाज द्वारा भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की जयंती समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, सादगी और समर्पित जनसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व आर्मी सूबेदार राधेश्याम रहे, जबकि समाजसेवी अबुलैस विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। जिला संयोजक उमाशंकर ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। जिला प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रद्युम्न प्रताप ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य इंद्रपाल राम ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुलारे शर्मा ने की, जबकि संचालन लव शर्मा ने किया। गायक-कवि अनिल चौधरी ने अपनी प्रस्तुति से वातावरण को भावपूर्ण बनाया। इस अवसर पर नाई समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post