Top News

सरस्वती पूजनोत्सव के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंशू, सूर्यांश व अमरेंद्र रहे प्रथम

सरस्वती पूजनोत्सव के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंशू, सूर्यांश व अमरेंद्र रहे प्रथम

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सौसरवां रामलीला समिति के तत्वाधान में बसंत पंचमी के दिन से सरस्वती पूजनोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। पूजन स्थल पर ही रविवार को एक भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 200 स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तीन श्रेणियों में हुई परीक्षा में अंततः अंशू मौर्या, सूर्यांश सिंह व अमरेंद्र पांडेय प्रथम विजेता घोषित किए गए। आगत गणमान्य अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के पहले वर्ग में एलकेजी से कक्षा-3 तक के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इसमें अमरेंद्र पांडेय प्रथम, अंशुमान द्वितीय व श्रेयांश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। दुसरे वर्ग में कक्षा-4 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें अंशू मौर्या प्रथम, दिव्यांशु मौर्य द्वितीय व सत्यम यादव तृतीय रहे। तीसरे वर्ग में कक्षा-9 से 12 के विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें सूर्यांश सिंह को प्रथम, आदर्श चौहान को द्वितीय व अनिकेत यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजबिहारी सिंह व बृजनाथ पांडेय सहित आयोजनकर्ताओं ने विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र व व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बृजबिहारी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। साथ ही बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

इस दौरान अधिवक्ता आशुतोष पांडेय, अध्यापक लालचंद राम, अध्यक्ष सौरभ पांडेय, महामंत्री मनीष यादव, कोषाध्यक्ष शिवम पांडेय, कृष्ण कन्हैया पांडेय, पप्पू कुमार, अशोक पांडेय, पंकज कुमार, भाष्कर पांडेय, विष्णु शंकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post